Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पश्चिमी म.प्र.के कुछ जिलों में वर्षा और ओलावृष्टि

8 मार्च 2022, इंदौर । पश्चिमी म.प्र.के कुछ जिलों में वर्षा और ओलावृष्टि  – मौसम केंद्र , भोपाल के अनुसार पिछले 24 घंटों में मप्र के इंदौर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर ,भोपाल,नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं -कहीं  वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम केंद्र  के अनुसार बड़वानी,खरगोन ,धार,खंडवा ,बुरहानपुर ,हरदा ,नर्मदापुरम ,पचमढ़ी ,रायसेन,भीमबेटका ,नरसिंहपुर, बैतूल और जबलपुर जिलों में दोपहर बाद से हल्की वर्षा जारी है। वहीं सीहोर जिले के आष्टा -मेहतवाड़ा , देवास जिले के गंधर्वपुरी और इंदौर जिले के सांवेर -तराना में ओलावृष्टि होने की सूचना मिली है। इससे फसल को नुकसान होने की आशंका है।  मौसम केंद्र द्वारा पिछले 24  घंटों में राज्य में हुई वर्षा के जो आंकड़े जारी किए हैं वे इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश –  उज्जैन (खाचरौद – 30, नागदा – 20, झार्ड़ा – 3, महिदपुर – 1),सीहोर (जावर – 29,एग्रो ओब्स – 2.1, इछावर – 1),खरगोन (झिरन्या – 14, भगवानपुरा – 5, गोगांवां – 3, बड़वाह – 2, सनावद – 2, सिटी – 1.2), धार (बदनावर – 11, कुक्षी – 3),बड़वानी (तलुन केवीके  – 11, अंजड़ – 10.8, राजपुर – 8, सिटी – 7, पाटी – 1.6), इंदौर (सांवेर – 9.4), बुरहानपुर (सिटी – 6.1, नेपानगर – 4.5, खकनार – 3),खण्डवा (सिटी – 6, पंधाना – 4, केवीके – 1), भोपाल (सिटी – 1.8, बैरागढ़ – 0.2, कोलार – ट्रेस ), हरदा (खिरकिया – 1.4),झाबुआ (सिटी एग्रो ओब्स – 1.2),रतलाम (सिटी – 1, आलोट – 1),राजगढ़ (केवीके – 0.5) मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई और  शाजापुर (सिटी & मो.बड़ोदिया – ट्रेस ),आगर (सिटी & नलखेड़ा – ट्रेस ),अलीराजपुर (सोंडवा – ट्रेस ), नर्मदापुरम (सिटी -ट्रेस ) की गई।
पूर्वी मध्य प्रदेश – शुष्क रहा।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार 9 मार्च की प्रातः तक रतलाम,शाजापुर, अगर,खरगोन,खंडवा ,धार,उज्जैन,इंदौर,बुरहानपुर,अलीराजपुर,बड़वानी ,झाबुआ ,बैतूल, नर्मदापुरम,हरदा ,भोपाल,देवास, सीहोर,छिंदवाड़ा ,नरसिंहपुर ,सागर और रायसेन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और 30 -40  किमी /घंटा  की गति से तेज़ हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। 

महत्वपूर्ण खबर: महिला दिवस पर अग्रणी महिलाओं का किया सम्मान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile