Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने क्षतिग्रस्त फसलों का मुआयना किया

23 मार्च 2023, इंदौर: जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने क्षतिग्रस्त फसलों का मुआयना किया – जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर जिले में असमायिक वर्षा और ओलावष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का खेतों में पहुंचकर जायजा लिया। श्री सिलावट आज सांवेर क्षेत्र के खेतों में पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से चर्चा की और नुकसानी के संबंध में मुआयना किया।असामयिक  वर्षा  और तेज हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्र में कहीं-कहीं फसलों के खेत में गिर जाने से क्षति होना कृषकों द्वारा बताया गया। साथ ही  गेहूं की चमक पर प्रभाव पड़ने से गेहूं का बाजार भाव भी उचित न मिलने की आशंका कृषकों द्वारा व्यक्त की गई।

श्री सिलावट ने किसानों को आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। किसानों को पूरी मदद मुहैया कराई जायेगी। श्री सिलावट आज कदवाली बुजुर्ग सहित अनेक गांवों में पहुंचे थे और उन्होंने यहां नुकसानी का मुआयना किया। श्री सिलावट ने  फसलों में  हुई नुकसानी का पता करने के लिए तुरंत सर्वे प्रारंभ करने के निर्देश है।

 इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी से चर्चा कर उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले में पिछले दिनों  हुई अतिवृष्टि/ ओलावृष्टि को देखते हुए खेतों का सर्वे अविलंब प्रारंभ कर नुकसानी का आंकलन किया जाए। सर्वे से कोई भी क्षेत्र वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सर्वे वास्तविक और जमीनी स्तर पर हो। संकट की हर घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ है। श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के हितों के प्रति बेहद संवेदनशील और हमेशा चिंतित रहते हैं। मुख्यमंत्री जी ने भी वरिष्ठ स्तरों पर अतिवृष्टि और ओलावृष्टि की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 मार्च 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )