Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गौठान योजना के मॉडल को लोगों ने सराहा

9 नवम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गौठान योजना के मॉडल को लोगों ने सराहा – छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 में कृषि विभाग के स्टॉल में विभिन्न शासकीय योजनाओं को प्रस्तुत किया गया है। सुराजी ग्राम योजना के तहत गौठान योजना को विभिन्न मॉडलों के माध्यम से दिखाया गया है, जिसमें गौठान समिति द्वारा डेयरी, मुर्गी पालन, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, गोबर से पेंट बनाना, गौ मूत्र और गोबर का विक्रय सहित गौठान में क्रियान्वित होने वाले अन्य क्रियाकलापों को प्रदर्शित किया गया है। इसे आमजनों द्वारा सराहा जा रहा है। स्टॉल में आए दिशा कॉलेज के बीएड की विद्यार्थी साधना प्रधान, सचिन भगत, शिल्पी, शालिनी ने कहा कि शहरों में आधुनीकीकरण के प्रभाव के हम अपने गांवों की संस्कृति भूलते जा रहे हैं। यहां पर गौठान के मॉडल को देखने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी मिली।

साथ ही हमें यह ज्ञात हुआ कि गोबर से गौठानों में पेंट बनाया जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता भी अच्छी हैं। इसी तरह ग्राम रानीतराई श्री गणेशराम साहू, सालीगराम ठाकुर ने बताया कि हमें गौठान योजना का मॉडल देखने का अवसर मिला। ऐसे गौठान हमारे क्षेत्रों में भी है, जहां की समितियों द्वारा बनाए गए वर्मी कम्पोस्ट हम खरीदते हैं और उन्हें खेतों में उपयोग भी कर रहे हैं, इससे हमारी भूमि उपजाऊ हो रही हैं।

महत्वपूर्ण खबर: जीएम सरसों पर रस्साकशी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile