राज्य कृषि समाचार (State News)

लखपति गोपालक दीदी योजना: कृत्रिम गर्भाधान से तैयार होंगी उन्नत नस्ल की बछियां, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

01 अगस्त 2026, भोपाल: लखपति गोपालक दीदी योजना: कृत्रिम गर्भाधान से तैयार होंगी उन्नत नस्ल की बछियां, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ – लखपति गौपालक दीदी योजना’ नस्ल-सुधार पर आधारित एक नवाचारी ग्रामीण आय संवर्धन मॉडल है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। शून्य पूँजीगत निवेश, अधिकतम लाभ यह योजना ‘शून्य पूँजीगत निवेश, अधिकतम आनुवंशिक एवं आर्थिक लाभ’ के मूल मंत्र पर आधारित है।

योजना के तहत अवर्णित (देशी/सामान्य) गाय एवं भैंसों का उच्च नस्ल से कृत्रिम गर्भाधान कराकर F1 पीढ़ी की उन्नत बछिया/पड़िया उत्पन्न की जाएगी। यदि किसी परिवार के पास ऐसी 3 से 4 उन्नत बछियाँ या पड़िया उपलब्ध होती हैं, तो उनसे प्राप्त कुल आर्थिक लाभ 10 लाख रुपये से अधिक हो सकता है।

यह पहल न केवल दुग्ध उत्पादन और पशु नस्ल में सुधार लाएगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture