Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 में कृषि विज्ञान मेले आयोजित

4 मई 2023, टीकमगढ़ । अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 में कृषि विज्ञान मेले आयोजित – विकासखंड जतारा मण्डी प्रांगण दिगौड़ा में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष-2023 के उपलक्ष्य में कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना जिला टीकमगढ़ के द्वारा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री छत्रपाल सिंह (छोटूराजा) अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति जिला टीकमगढ़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश साहू एवं श्री संजीव यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष पृथ्वीपुर श्री अंशुल व्यास, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पृथ्वीपुर श्री मकुन्दी कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहनगढ़ श्री मनोज जैन, श्री राममनोहर नायक, श्री राजेश अग्रवाल, श्री महेन्द्रसिंह बुन्देला उपस्थित रहे।

कृषि विज्ञान मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाये गये, जिसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई एवं कृषकों को योजना संबंधी साहित्य, पम्पलेट वितरित किये गये। मेले में उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग श्री डीके विश्वकर्मा, उद्यानिकी विभाग से श्री मनीष चौरसिया, मत्स्य विभाग श्री धमेन्द्र मौर्या, श्री सीएल कुशवाहा अधिकारियों द्वारा उपस्थित किसान भाईयों को मंच के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र टीकमगढ़ के वैज्ञानिकों डॉ. बीएस किरार, डॉ. एसमा, डॉ. एसके सिंह द्वारा प्राकृतिक खेती एवं मिलेट्स की खेती की तकनीकि जानकारी किसानों को दी गई।

कार्यक्रम के दौरान श्री अशोक कुमार शर्मा उप संचालक कृषि द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। श्री महेन्द्रसिंह बुन्देला, श्री मकुन्दी कुशवाहा, श्री अंशुल व्यास द्वारा कृषकों को शासन की योजनाओं के संबंध में सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी टीकमगढ़ श्री केपी अहिरवार द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile