Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में पशुधन के घर पहुंच इलाज के लिए गौवंश मोबाइल चिकित्सा

09 सितम्बर 2023, अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ में पशुधन के घर पहुंच इलाज के लिए गौवंश मोबाइल चिकित्सा – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित गौठान विकास कार्यक्रम और गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद अब राज्य में पशुधन के घर पहुंच इलाज की सुविधा के लिए ‘‘मुख्यमंत्री गौवंश मोबाइल चिकित्सा योजना‘‘ की शुरूआत 20 अगस्त को की गई है।

इसी कड़ी में सीजीएमएससी अध्यक्ष एवं विधायक लुण्ड्रा डॉ प्रीतम तथा सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने गुरुवार को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में जिले को प्राप्त 07 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विधायक डॉ प्रीतम राम ने स्वयं वैन में सुविधाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, पशु चिकित्सा सेवा विभाग के उप संचालक श्री बी पी सतनामी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गौरतलब है कि जिले के हर विकासखण्ड के लिए प्राप्त एक-एक मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई प्रतिदिन प्रत्येक ब्लॉक के दो गौठानों में जाकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण तथा उपचार करेगी। रोस्टर के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के गौठानों में शिविर लगाकर पशुओं का इलाज, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान आदि किया जाएगा। यूनिट में एक प्रयोगशाला भी होगी, जिसमें कई प्रकार की जांच किए जाएंगे। इससे तत्काल गोबर नमूना, खून, दूध आदि की जांच कर बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा। एक एंबुलेंस में एक पशु चिकित्सक, एक सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी और एक ड्राइवर सह परिचारक रहेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )