Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि आदान विक्रेता कीटनाशी प्रयोग के बारे में सही सलाह दें – डॉ. शर्मा

06 मई 2024, जबलपुर: कृषि आदान विक्रेता कीटनाशी प्रयोग के बारे में सही सलाह दें – डॉ. शर्मा – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्ववविद्यालय,जबलपुर के कृषि विज्ञान केन्द्र, में 12 दिवसीय कीट नाशी प्रबंधन प्रमाण पत्र कोर्स कीट नाशी विक्रेताओं के लिए 20 मार्च से आयोजित किया गया है। वर्तमान समय में अधिकतर किसानों द्वारा कीट नाशियों का प्रयोग अधिक एवं अनुचित तरीके से किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान संचालक विस्तार सेवायें, डाॅ. दिनकर प्रसाद शर्मा ने जिले के आदान-विक्रेताओं की कीट नाशी, फफूंद नाशी आदि के न्यायसंगत प्रयोग के बारे में महत्वपूर्ण सलाह दी ताकि किसान फसलों, मृदा पर्यावरण व पानी में कीट नाशी के अवशेष की कमी कर कम लागत में फसलोंत्पादन से अधिक लाभ अर्जित ा कर सके।

डाॅ. शर्मा ने बताया कि कृषकों के मार्गदर्शन में कीटनाशी विक्रेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिसे कृषक व देशहित में विक्रेताओं को उक्त कार्य ईमानदारी से करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. ए.के. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, जबलपुर की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. रश्मि शुक्ला सहित केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. डी.के. सिंह, डाॅ. ए.के. सिंह, डाॅ. नीलू विश्वकर्मा, डाॅ. प्रमोद गुप्ता, डाॅ. अक्षता तोमर, डाॅ. नितिन सिंघई, डाॅ. निहारिका शुक्ला, डाॅ. जी.जी. एनी आदि ने उपस्थित रहकर अपना महत्पूर्ण योगदान दिया। साथ ही श्री कालरा सहित कुल 33 अदान विक्रेताआंे उपस्थित रहे ।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com