राज्य कृषि समाचार (State News)

दलहन आत्मनिर्भर मिशन में उड़द का निरीक्षण

05 अगस्त 2026, विदिशा (कृषक जगत): दलहन आत्मनिर्भर मिशन में उड़द का निरीक्षण – दलहन आत्मनिर्भर मिशन के तहत ग्राम जैतपुरा में कृषक श्री कानीराम मोहनलाल अहिरवार के खेत पर लहलहाती उड़द फसल का विशेषज्ञो की टीम ने जायज़ा लिया। यहां उड़द की आई पी यू 13_1 किस्म लगाई गई है। भारत सरकार दलहन विकास निदेशालय,भोपाल के तकनीकी अधिकारी डॉ. रामनारायण एवं डॉ. संदीप सिलावट के साथ कृषि विभाग के जिला सलाहकार डॉ डी के तिवारी , कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री टिनी अडलक, श्री गजेन्द्र रघुवंशी की संयुक्त टीम ने उड़द फसल की वृद्धि, पौधों के स्वास्थ्य एवं प्रदर्शन की प्रगति को देखा। फसल प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा अन्य वैज्ञानिक कृषि तकनीक टीम ने किसानों को बताई।

कृषि विभाग के उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन के मार्गदर्शन में विभाग दलहन आत्मनिर्भर मिशन उन्नत दलहनी फसलों की उत्पादन तकनीकों का प्रसार कर उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने गतिविधियों का संचालन कर रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture