Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वारासिवनी में क्षेत्रीय शहद परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन

25 मई 2023, वारासिवनी: वारासिवनी में क्षेत्रीय शहद परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि रसायन संभाग द्वारा गत  20 मई, को वारासिवनी में “विश्व मधुमक्खी दिवस” पर राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड द्वारा पोषित क्षेत्रीय शहद परीक्षण प्रयोगशाला का वर्चुअल मोड में उदघाटन श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि  मंत्री, द्वारा किया गया ।

इसी प्रयोगशाला का उदघाटन भौतिक रूप से कृषि रसायन संभाग -आईएआरआई में  डॉ. अनुपमा सिहं, डीन एवं संयुक्त निदेशक (शिक्षा), आईसीएआर- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के द्वारा किया गया । स्वागत भाषण डॉ. नीरा सिहं , कार्यवाहक अध्यक्ष और प्रोफेसर, कृषि रसायन संभाग , आईसीएआर-आईएआरआई द्वारा दिया गया। डॉ. सुमन गुप्ता, प्रधान वैज्ञानिक, कृषि रसायन संभाग ने नव स्थापित क्षेत्रीय शहद परीक्षण प्रयोगशाला के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने विश्वास दिलाया कि शहद की गुणवत्ता जांच मे यह प्रयोगशाला किसानो के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राजभोज कृषि महाविद्यालय,वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश से किया गया। कृषि रसायन संभाग के उद्घाटन समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आये  मधुमक्खी पालकों ने भाग लिया। डॉ प्रिया सैनी, वैज्ञानिक, कृषि रसायन संभाग ने आभार व्यक्त  किया ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile