Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर में अपेक्स बैंक के एक्सटेंशन काउंटर का उद्घाटन 

28 फरवरी 2022, ग्वालियर ।  ग्वालियर में अपेक्स बैंक के एक्सटेंशन काउंटर का उद्घाटन – मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ.अरविंद सिंह भदौरिया जी की मंशानुरुप मध्यप्रदेश में सहकारी आन्दोलन की प्रगति के नये सोपान स्थापित करने हेतु अग्रसर अपेक्स बैंक ग्वालियर की संभागीय शाखा के सिटी सेंटर एक्सटेंशन काउंटर का उद्घाटन आज श्री पी.एस.तिवारी, प्रबंध संचालक, श्री आर0एस0चंदेल, सहायक महाप्रबंधक एवं श्रीमती अनुभा सूद, उपायुक्त, सहकारिता, ग्वालियर ने किया । इस अवसर पर संभागीय शाखा प्रबंधक श्री सुशील कुशवाह, सहायक प्रबंधक एस0के0जैन के साथ बैंक के अनेक सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ अनेक गणमान्य लोग व अमानतदार उपस्थित हुए ।

प्रबंध संचालक श्री तिवारी ने इस अवसर पर सभी से अपेक्षा की कि ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के हृदयस्थल “सिटी सेंटर” में शुरु हो रहे एक्सटेंशन काउंटर के माध्यम से हमारी अनेक जनकल्याणकारी एवं आकर्षक ऋण योजनाओं का लाभ अपने व्यवसाय संवर्धन में आमजनों द्वारा अवश्य प्राप्त किया जायेगा ।

उल्लेखनीय है कि अपेक्स बैंक प्रदेश का एकमात्र बैंक है जो अपने वरिष्ठ नागरिक अमानतदारों को 1 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज प्रदान करने के साथ 8 प्रतिशत पर समस्त ऋण वितरित कर प्रदेश की जनता की सेवा को तत्पर है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात की

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें