Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में कृषि, मत्स्य, पशुपालन विभाग को दी गई गोठानों की जिम्मेदारी

14 जुलाई 2023, महासमुन्द: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में कृषि, मत्स्य, पशुपालन विभाग को दी गई गोठानों की जिम्मेदारी – कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, क्रेडा, सहकारिता और सम्बंधित विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले की बैठक लेकर संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, कृषि उपसंचालक एफ.आर. कश्यप सहित सम्बंधित विभाग के जिला अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री मलिक ने हर गोठान में महीने में 60 क्विंटल गोबर खरीदने के निर्देश दिए। जिसमें से 33 प्रतिशत वर्मी खाद बनाने और कुल वर्मी का 90 से 95 प्रतिशत तक विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग को प्रत्येक विकासखंड में दो-दो मॉडल गोठान विकसित करने तथा पशुपालन व मछली पालन विभाग को एक-एक गोठान विकसित करने के निर्देश दिए हैं। मत्स्य विभाग को  वन विभाग द्वारा गोठानों में खोदे गए तालाबो में मछली पालन व बीज उत्पादन के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि के तहत शत प्रतिशत  किसानों का ई-केवायसी 30 जुलाई तक पूर्ण करने कहा है। जिले में 1 लाख 16 हजार 287 पात्र किसान है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

धान के बदले अन्य फसल लगाने के लिए लगभग 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य दिया गया है। सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को 20-20 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया। फसल प्रदर्शन हेतु बड़े किसानों के अलावा सीमान्त किसानों का भी चयन किया जाए। रासायनिक उर्वरकों के ज्यादा खपत पर भी निगरानी रखी जाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )