Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में नीट, पीएटी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग आवेदन 12 अक्टूबर तक

4 अक्टूबर 2022, बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में नीट, पीएटी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग आवेदन 12 अक्टूबर तक – राज्य के प्रतिभावान अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और इडब्लूएस वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो वर्ष 2022-23 में ड्राप लेकर नीट, जे.ई.ई., क्लेट, एन.डी.ए., तथा पी.ए.टी. परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है, उन्हें निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों को प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर चयन करके प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2022 को शाम 5 बजे तक है।

आवेदक को छ.ग. राज्य का मूल निवासी, स्थायी जाति प्रमाण तथा कक्षा 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक या समतुल्य ग्रेड प्राप्त किया हो, इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ई.डब्ल्यू.एस. विद्यार्थियों की वार्षिक आय 8 लाख वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ई.डब्ल्यू.एस. वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र तीन वर्ष पूर्व का होने की दशा में गत वित्तीय वर्ष का आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। 
योजना तथा आवेदन पत्र के प्रारूप आदि से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाईटwww.tribal.cg.gov.in अथवा https://hmstribal.cg.nic.in से प्राप्त एवं डाउनलोड कर सकते है।

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन की तीन नई किस्मों को मध्य प्रदेश में मंजूरी मिली

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile