Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी में गार्डन कीपर प्रशिक्षण

5 अप्रैल 2023, डिंडोरी ।  कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी में गार्डन कीपर प्रशिक्षण –  जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में गार्डन कीपर का 210 घंटे का प्रशिक्षण डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, संचालक विस्तार सेवायें, डॉ. एस.आर.के. सिंह, निदेशक, अटारी जोन-9, डॉ. पी.एल.अम्बुलकर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी के मार्गदर्शन में सम्पन्न कराया गया।

प्रशिक्षण प्रभारी श्री अवधेश कुमार पटेल ने बताया कि डिंडोरी जिले के विभिन्न ग्रामों से 25 युवाओं और युवतियों को प्रशिक्षण दिया  गया। प्रशिक्षणार्थियों को उद्यानिकी से संबंधित गतिविधियां जैसे- फल , फूल, सब्जी की नर्सरी तैयार करना और उसकी देखभाल, बगीचे तैयार करना और उनकी देखभाल, नए पौधे-कटिंग, बडिंग, ग्राफ्टिंग आदि विधियों से तैयार करना, उद्यानिकी फसलों की खेती से संबंधित जानकारी के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता आदि का  भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पुस्तिका, टूल किट, और केंद्र द्वारा प्रकाशित साहित्य दिए गए। प्रशिक्षण समापन पर कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. गीता सिंह, वैज्ञानिक कृषि विस्तार, कु. श्वेता मसराम, फसल उत्पादन विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile