राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक महिलाओं को प्रशिक्षण गहाई के बाद सही सुखाकर भंडारण करें

पन्ना। कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में विगत दिवस कृषक महिलाओं को रबी फसलों की उन्नत किस्मों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण डॉ. बी.एस. किरार वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा दिया गया। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग जिला छतरपुर द्वारा कृषक महिलाओं का दल एक्सपोजर भ्रमण पर कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में   आया था।
डॉ. किरार ने फसल संग्रह प्रदर्शन में गेहूं की उन्नत किस्में जे. डब्ल्यू 3211, जे.डब्ल्यू-3288, जे.डब्ल्यू-3269, जे.डब्ल्यू-3020, डी.बी. डब्ल्यू-110, जौ-बी.एच-959, चना जे.जी.-11, जे.जी.16, जाकी 9218, मसूर- एच.यू.एल.-57, जे.एल..-3, सरसों-पूसा तारक आदि की विशेषताएं एवं उपज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्नत किस्मों का चयन सिंचाई सुविधाओं को ध्यान में रखकर करें इसी प्रकार चने मेें उकठा रोग की प्रमुख समस्या होती है उसके प्रबंधन हेतु प्रतिरोधी किस्मों का चयन करें और गहाई के बाद ठीक से सुखाकर उचित भण्डार करें।

Advertisement1
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement