Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान खरीदी में किसान स्वयं चुन सकेंगे उपार्जन केन्द्र

19 नवम्बर 2022, भोपाल: धान खरीदी में किसान स्वयं चुन सकेंगे उपार्जन केन्द्र – मध्य प्रदेश शासन द्वारा खरीफ 2022-23 उपार्जन में नया प्रावधान कर अब किसान को अपनी अनाज के उपार्जन के लिए स्वयं अपनी पसंद एवं सुविधा के अनुसार उपार्जन केन्द्र का चुनाव करने की सुविधा दी है। किसान को उसकी उपज का मूल्य का भुगतान पीएफएमएस से आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा।

खरीफ उपार्जन 2022-23 की नीतियों में किसानों के हित एवं सुविधा को देखते हुए नए प्रावधान किए गए हैं। अब वृद्ध एवं असक्षम कृषक की खरीदी नॉमिनी के माध्यम से भी की जा सकेगी। प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर बायोमेट्रिक डिवाईस अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। उपार्जन प्रभारी एवं कृषक के बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर खरीदी देयक जारी किए जायेंगे। सत्यापन की व्यवस्था ओटीपी या बायोमेट्रक डिवाईस से की जाएगी। गोदाम स्तरीय केन्द्र पर संस्थाओं द्वारा उपार्जन की व्यवस्था की जा रही है। उपार्जन अवधि धान के लिए 28 नवम्बर से 16 जनवरी 2023 तक और ज्वार बाजरा के लिए 01 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक किया जाएगा। धान का समर्थन मूल्य 2040 रूपये प्रति क्विंटल और ज्वार हाइब्रिड 2970 तथा बाजरा 2350 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (17 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें