Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

स्टार्टअप क्रांति से आम व्यक्ति के आइडिया को साकार करना हुआ आसान – डॉ. कौतू

01 अक्टूबर 2022, जबलपुर: स्टार्टअप क्रांति से आम व्यक्ति के आइडिया को साकार करना हुआ आसान- डॉ. कौतू – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के जवाहर राबी के तहत स्टार्टअप कार्पोरेट इंटरफेस का आयोजन एवं रफ्तार एग्री बिजनेस इनक्यूबेटर इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यअतिथि श्रीमति गौरा दुबे, मैनेजिंग डायरेक्टर फिनिक्स पोल्ट्री प्राइवेट लिमिटेड जबलपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज आप सभी युवा एवं महिला स्टार्टअप उद्यमी को देखकर मुझे भी ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त हो रही है। आप सभी से मैं एक ही बात कहना चाहती हूं, कि आप अपने कार्य क्षेत्र में सही दिशा एवं फोकस के साथ कार्य करेंगे, तो निश्चित रूप से सफलता आपके कदमों को चूमेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जी. के. कौतू, संचालक अनुसंधान सेवायें ने कहा कि, कृषि का क्षेत्र, असीम संभावनाओं का केंद्र बिंदु है। स्टार्टअप क्रांति द्वारा आम व्यक्ति के आइडिया को कार्य रूप में परणीत करना अब आसान हुआ है। वर्तमान में हमारे नए युवा स्टार्टअप प्रारंभ कर रहे हैं, आप सभी लोगों से मेरा एक अनुरोध है, कि हमारे पूर्वजों की धरोहर पुरानी फसलों की किस्में, बीजों का संरक्षण-संवर्धन एवं उनको जीआई टैग दिलवाने के साथ ही, क्षेत्र विशेष को उसका लाभ प्राप्त हो सके। इस हेतु बाजार प्रदान करने की महती आवश्यकता है, क्योंकि आम आदमी के मन में जो कार्य करने के लिए सपने होते हैं, उन को कार्य के रूप में प्रस्तुति हेतु स्टार्टअप क्रांति ने एक नई आशा पैदा कर दी है। कार्यक्रम में नये स्टार्टअप द्वारा अलग-अलग प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिसका सभी अतिथियों ने अवलोकन किया और उसकी सराहना की।

कार्यक्रम में कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के निदेशाक एवं जवाहर राबी के सीईओ डॉ. एस. बी. नाहटकर ने स्टार्टअप के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुुये बताया कि स्टार्टअप हेतु अब तक 116 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण एवं 27 स्टार्टअप प्रारंभ हो चुके हैं। इन स्टार्टटप हेतु भारत सरकार से 2.69 करोड़ की राशि प्रदान की गई है, जो 7 राज्यों में कार्य कर रहे हैं, इनके माध्यम से 6 हजार लोगों को रोजगार प्रदान किया गया। वोकल फार लोकल एवं वेस्ट से वेल्थ हेतु सतत् नवाचार जारी है। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास इतने स्टार्टअप है कि, लोग खुद का व्यापार एवं कारोबार करके दूसरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं।

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन की तीन नई किस्मों को मध्य प्रदेश में मंजूरी मिली

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें