Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सगड़ोद दुग्ध सहकारी समिति में बोनस वितरण समारोह आयोजित

23 मई 2022, इंदौर । सगड़ोद दुग्ध सहकारी समिति में बोनस वितरण समारोह आयोजित – सगड़ोद दुग्ध सहकारी समिति में वर्ष  2017-18 से 2020-21 तक का बोनस वितरण समारोह गत दिनों आयोजित किया गया।  सांसद श्री शंकर लालवानी और पूर्व विधायक श्री मनोज पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदौर दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री मोती सिंह पटेल ने की।  सांसद श्री शंकर लालवानी एवं पूर्व विधायक श्री मनोज पटेल ने दुग्ध समिति एवं दुग्ध संघ के कार्यों की सराहना की तथा समस्त दूध प्रदायकों को बोनस के लिये बधाई दी। साथ ही उन्होंने शासन से सहयोग दिलवाने की बात भी कही।  श्री मनोज पटेल ने ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि आगामी बारिश के समय अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

7 लाख 12 हजार 114 रुपये का बोनस वितरण –  कार्यक्रम में दूध प्रदायकों को  7 लाख 12 हजार 114 रुपये का बोनस वितरित किया गया। सर्वाधिक बोनस श्री सरदार सिंह मांगीलाल को 22 हजार 334 रूपये, श्री राधेश्याम जगन्नाथ को 14 हजार 320 रूपये एवं श्री सजन सिंह देवसिंग को 11 हजार 757 रूपये का बोनस दिया गया। श्री मोती सिंह पटेल ने दुग्ध संघ द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था दूध के भाव के अलावा सतत बोनस वितरित कर रही है। संस्था द्वारा अपने लाभ से बोनस के अलावा अन्य योजनाओं में भी सहयोग किया जा रहा है। विगत दो वर्षों में  संस्था ने क्रमश: 51 हजार एवं 31 हजार रुपये कोरोना संकट काल में मुख्यमंत्री राहत कोष में दुग्ध संघ के माध्यम से दिया। श्री मोती सिंह पटेल ने बताया कि इंदौर दुग्ध संघ द्वारा शीघ्र ही कृषक भ्रमण एवं अध्ययन कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें गुजरात राज्य की डेरियो का अध्ययन एवं द्वारकाधीश तथा 2 ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करवाए जाएंगे।

इस अवसर पर संचालक श्री प्रहलाद सिंह पटेल,  श्री धर्मवीर सिंह चौहान, श्री मलखानसिंह, श्री वासुदेव मकवाना, श्री पी.एस. भाटिया आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष श्री सीताराम गणपत एवं संस्था सचिव श्री प्रहलाद ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया ।  कार्यक्रम में श्री गणेश परमार, श्री नीलेश  उपाध्याय, श्री गब्बूसिंह मकवाना, श्री सीताराम सेट, श्री लक्ष्मीनारायण मकवाना, श्री हेमसिंह सुनेरसिंग, श्री अम्बाराम केशरसिंह, श्री जगदीश नंदा, श्री राधेश्याम रामसिंग, श्री केशरसिंह मांगीलाल, श्री महेश जगन्नाथ, श्री रतनसिंह, श्री नरेन्द्र मकवाना, श्री कमल पटेल, श्री दूल्हा पटेल, पर्यवेक्षक श्री  विनायक राव, श्री नेपाल सिंह परिहार, श्री शिवनारायण बड़वाया आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक श्री ओ.पी. सोनी ने किया एवं आभार संस्था पर्यवेक्षक श्री रोहित नागर ने माना।

महत्वपूर्ण खबर: म.प्र. में प्री मानसून की बारिश से कई शहर भीगे

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile