Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आज मानसून की अंतिम बारिश…उज्जैन इंदौर सहित अन्य जिलों में बरसेंगे बादल

30 सितम्बर 2024, इंदौर-उज्जैन: आज मानसून की अंतिम बारिश…उज्जैन इंदौर सहित अन्य जिलों में बरसेंगे बादल – आज मानसून की अंतिम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर उज्जैन सहित अन्य जिलों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि कुछ जिलों में तेज बारिश होने का भी अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मानसून सीजन समाप्त हो जाएगा। हालांकि वर्तमान में एक चक्रवात के मौजूद रहने के साथ ही हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना रहने से कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर से लेकर बिहार तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। प्रदेश में अब बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। हालांकि वर्तमान में हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश में आंशिक बादल बने रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। धूप निकलने के कारण अब दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी। इस बार लगातार मानसून प्रणालियों के सक्रिय रहने से मानसून ब्रेक की स्थिति भी निर्मित नहीं हुई। सीजन में चार शक्तिशाली अवदाब के सिस्टम भी प्रदेश में आए, जिसके चलते पूरे प्रदेश में समय-समय पर झमाझम बारिश हुई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com