State News (राज्य कृषि समाचार)

म.प्र. में प्री मानसून की बारिश से कई शहर भीगे

Share

23 मई 2022, इंदौर । म.प्र. में प्री मानसून की बारिश से कई शहर भीगे मप्र में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई है। इसी कारण पिछले दो दिनों से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में कई शहरों  में वर्षा के साथ हवा-आंधी भी चली। मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने और एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान तक आ जाने के कारण इसका असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मौसम केंद्र भोपाल द्वारा पिछले 24  घंटों में प्रदेश में हुई वर्षा के जो आंकड़े जारी किए हैं वे इस प्रकार हैं –
पश्चिमी मध्य प्रदेश – शिवपुरी (पिपरसमा केवीके  – 40.5, सिटी – 29, पोहरी – 20, कोलारस – 15, खनियाधाना – 7, नरवर – 6, पिछोर – 2, करैरा – 1), भिंड (मिहौना – 3, रौन – 2, मऊ – 1, लहार – 0.4),अशोकनगर (ईसागढ़ – 1) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि मुरैना ,ग्वालियर (सिटी ),गुना (सिटी ),दतिया (सिटी ) में ट्रेस की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -रीवा (गुढ़ – 10, हनुमना – 8.2, त्यौंथर – 8, सिटी – 4.6, केवीके  – 4.5, मनगवां – 4, रायपुर कर्चुलियान – 3, नईगढ़ी – 2, हुजूर – 1, जवा – 1, मऊगंज – 1), कटनी (विजयराघवगढ़ – 9, सिंगोड़ी – 1),शहडोल (कल्याणपुर केवीके – 8, सोहागपुर – 5, गोहपारु – 1.5),सीधी (केवीके – 6.5, बहरी – 3.8, गोपदबनास – 2.4, मझौली – 1, रामपुर नैकिन – 0.5), टीकमगढ़ (बल्देवगढ़ – 4, सिटी – 2),अनूपपुर (बेनीबारी – 3, सिटी नार्थ  – 2.6, सिटी साऊथ  – 1.5, वेंकटनगर – 1, पुष्पराजगढ़ – 0.1),सतना (जीतनगर – 3, मझगवां – 1.3, रघुराजनगर – 0.2),बालाघाट (पाला – 2.5, मलाजखंड – 0.4), उमरिया (सिटी – 2.1, मानपुर – 2, पाली – 1.6), पन्ना (शाहनगर – 2, अजयगढ़ – 0.4),जबलपुर (सिटी – 0.4) बॉंधवगढ़ – 2.1  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई , जबकि डिंडोरी ,छतरपुर (राजनगर ),सिवनी (सिटी & कुरई ),
दमोह (सिटी  ) और  खजुराहो में ट्रेस की गई। पिछले 24  घंटों में  सतना  (सेन्ट्रल ), उमरिया (मानपुर ) में ओले गिरे। पश्चिमी मप्र के श्योपुरकलां और दतिया में तेज़ वर्षा से  पेड़ उखड़ने /बिजली के खम्बे गिरने की खबर है।  शिवपुरी जिले के करेरा और पिछोर में भी तीन घटनाएं सामने आई है।

मौसम विभाग ने छतरपुर ,गुना,अशोकनगर ,सीधी,सिंगरौली,दमोह,सतना ,रीवा ,नार्थ विदिशा ,अनूपपुर और शहडोल में हल्की वर्षा ,धूल भरी हवाएं चलने और वज्रपात की सम्भावना है। जबकि शिवपुरी ,ग्वालियर,दतिया ,निवाड़ी ,नार्थ छतरपुर ,पन्ना और टीकमगढ़ में हल्की वर्षा और ओला वृष्टि ,श्योपुरकलां ,भिंड और मुरैना में मध्यम वर्षा के साथ धूलभरी , झोंकदार तेज़ हवाओं के साथ क्रमिक वज्रपात होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *