Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्राम घट्टी में हुआ कृषक संगोष्ठी का आयोजन

22 दिसम्बर 2022, बड़वानी: ग्राम घट्टी में हुआ कृषक संगोष्ठी का आयोजन – रासायनिक खेती से जहां उत्पादन अच्छा होता है, वहीं मिट्टी की क्षरण क्षमता कम होती है और हमें स्वास्थ्यवर्धक आहार नही मिल पाता है। वहीं इसके विपरीत प्राकृतिक एवं जैविक खेती से जहां उत्पादन थोड़ा कम होता है, वहीं हमें स्वास्थ्यवर्धक आहार मिलता है। इसलिए किसान भाई रासायनिक खेती के पीछे नही भागे एवं प्राकृतिक तथा जैविक खेती को अपनाएं । किसान भाई परंपरागत पद्धति से ही खेती ना करे बल्कि खेती की उन्नत तकनीकों को सीखकर इसे लाभ का धंधा बनाये। बड़वानी जिले में तो खेती लाभ का धंधा बन सकती है क्योकि इस जिले में तो मां नर्मदा की विशेष कृपा है। कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने उक्त बाते सुशासन के तहत प्रशासन गांव की ओर के अंतर्गत जिले के ग्राम घट्टी में कृषि, उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान उक्त बाते कही।

 इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि आजकल खेती की उन्नत तकनीकें आ गई है, आवश्यकता है तो इस बात की, कि हम जागरूक होकर इन तकनीकों को सीखे ,पहले खुद अपनाएं एवं बाद में इसे दूसरों को भी सीखाकर इसे अपनाने के लिए प्रेरित करें । किसान, उद्यानिकी फसलों के बारे में भी सोचें । हमारे यहां की जलवायु के हिसाब से किसा उद्यानिकी फसलों एवं मसाला फसलों को अपना सकते हैं । कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। परंतु इस बार एक दिन नहीं 19 से 25 दिसम्बर तक पूरा सप्ताह सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसलिए ग्रामों के लोग भी मिलकर ग्राम के विकास कार्यो पर चर्चा करें । ग्राम के युवा भी अपने किसान भाईयों के हित में कोई सुझाव दें तथा युवा नीति के तहत शासकीय योजनाओं के धरातल में क्रियान्वयन में क्या कमी है या किस सुधार की आवश्यकता है, इस बारे में आगे आकर सुझाव दें , क्योकि ग्राम का विकास ग्रामीणों के हाथ में ही है। फिर चाहे वह पेसा एक्ट, ग्राम विकास, शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन हो या ग्राम में शराब बंदी हो तथा अवैध शराब को विक्रय हो सब ग्रामीणों के हाथ में है। ग्रामीणजन एकजुट होकर एवं सोच समझकर ग्राम का सम्पूर्ण विकास कर सकते हैं ।

कृषक संगोष्ठी में कृषि वैज्ञानिको, उन्नतशील कृषकों जनपद पंचायत ठीकरी अध्यक्ष श्री मनोहरलाल अवास्या, ग्राम के सेवानिवृत्त कलेक्टर श्री पन्नालाल सोलंकी ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों को दिलवाई स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ कृषक संगोष्ठी के दौरान कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छता की शपथ तथा नशे के दुरूपयोग के बारे में बताते हुए नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान ग्रामीणों ने भी हाथ उठाकर शपथ ग्रहण की। विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टाल कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम स्थल पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग सहित आजीविका मशीन की दीदीयों एवं प्रायवेट कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपने स्टाल लगाई। इस दौरान उन्होने अपने स्टाल पर लगे उत्पादों का प्रदर्शन भी किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर ने आजीविकास मिशन की स्टाल से नगद राशि देकर उनके द्वारा बनाये गये विभिन्न तरीके के पापड़, कुड़वड़ी एवं बड़ी भी खरीदी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर, जनपद पंचायत ठीकरी अध्यक्ष श्री मनोहरलाल अवास्या, एसडीएम राजपुर श्री वीरसिंह चैहान, उप संचालक उद्यानिकी श्री अजय चौहान , उप संचालक कृषि श्री आरएल जामरे, एलडीएम श्री संजय फरक्या, वरिष्ठजन श्री गोविंद तिवारी, श्री दीपक शर्मा, श्री महेश तिवारी, श्री संतोष बघेल, ग्राम के सरपंच श्रीमती जानकीदेवी सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, कृषक भाई-बहन एवं शासकीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )