Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान आयोग के अध्यक्ष का गंगानगर में कृषक संवाद

25 अगस्त 2023, गंगानगर: किसान आयोग के अध्यक्ष का गंगानगर में कृषक संवाद – राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री महादेव सिंह खण्डेला की अध्यक्षता में 25 अगस्त 2023 को प्रातः 11 बजे दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन, नई धान मण्डी में कृषक संवाद का आयोजन किया जायेगा।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जीआर मटोरिया ने बताया कि कार्यक्रम में कृषकों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों, कुक्कट पालकों एवं अन्य स्टेक हॉल्डर से समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जायेगी और उनके समाधान के लिए सुझाव भी लिये जायेगें। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद्, श्रीगंगानगर की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग, कृषि विपणन विभाग, उधान विभाग, मत्स्य विभाग व अन्य स्टेक हॉल्डर के साथ कृषक संवाद आयोजन बाबत् बैठकों का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि कृषक संवाद कार्यक्रम में लगभग 200 की संख्या में नवाचारी/प्रगतिशील कृषक, पशुपालक, मत्स्य पालक, कुक्कट पालक, मण्डी श्रमिक, कृषक उत्पादक संगठन, स्वंय सेवी संस्थाओं एवं अन्य स्टेक हॉल्डर के साथ् ा.2 सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। आयोग द्वारा जिलें के कृषकों/पशुपालकों, कृषि मजदूरों, कृषि एवं समस्त संबद्व क्षेत्रों से जुडें व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों से समस्या एवं सुझाव प्राप्त कर किसानों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों, विश्वविधालयों, विषय विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं व नवाचार करने वालें कृषकों व पशुपालकों से चर्चा कर समस्याओं का समाधान किया जायेगा तथा राज्य सरकार को नीतिगत निर्णय व योजनायें बनाने हेतु सुझाव भिजवाये जायेगें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें