Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पीपलकोटा में ‘एक जिला एक उत्पाद’ विषय पर कृषक संगोष्ठी आयोजित

23 सितम्बर 2023, देवास: पीपलकोटा में ‘एक जिला एक उत्पाद’ विषय पर कृषक संगोष्ठी आयोजित – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग जिला-देवास द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (PM-FME) योजना वर्ष 2023-24 अंतर्गत एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) पर खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों एवं कृषकों की संगोष्ठी का आयोजन ग्राम पीपलकोटा विकासखंड कन्नौद में किया गया। जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, डीआरपी श्री रितेश शर्मा, डीएलटी श्री महेंद्र गुर्जर, देवास जिले के स्थानीय एफपीओ के एम.डी., सी.ई.ओ., सदस्य, जिले के 125 कृषक/उद्यमी एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

‘एक जिला एक उत्पाद’ विषय पर आयोजित कृषक संगोष्ठी में एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) विषय एवं खाद्य प्रसंस्करण की आवश्यकता एवं महत्व, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाएं, आलू फसल के प्रसंस्करण उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण में उपयोगी मशीनरी एवं तकनीक, PM-FME योजना में आवेदन एवं संपूर्ण प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई। कृषक उत्पादक संगठनों एवं स्व सहायता समूहों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (PM-FME) योजना अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया एवं एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) के तहत मिलने वाली सुविधाओं के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile