Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

19 जनवरी 2024, बड़वानी: बड़वानी में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न – कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक श्री आरएल जामरे एवं प्रभारी उप संचालक उद्यानिकी श्री कैलाश चौहान भी उपस्थित थे ।

बैठक में रबी की बोनी शत-प्रतिशत पूर्ति एवं  गेहूं , चना एवं मक्का फसलों की प्रगति पर चर्चा की गई । रबी 2023-24 हेतु उर्वरक भण्डारण, वितरण एवं खरीफ वर्ष 2024 उर्वरक अग्रिम भण्डारण योजना के सम्बन्ध में अवगत करवाया गया। साथ ही गुण नियंत्रण अंतर्गत खाद, बीज व दवाई के अमानक पाये गये नमूनों के विरूद्ध की गई कार्यवाही पर जानकारी दी गई ।

जिले में नवीन फसल के रूप में स्ट्राबेरी एवं ड्रेगन फ्रुट के नवाचार के संबंध में तथा कृषि, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के खण्ड स्तरीय अधिकारियों  को भी योजना में शत-प्रतिशत पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया ।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें