Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग के विस्तार अधिकारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करें

22 फरवरी 2021, जबलपुर । कृषि विभाग के विस्तार अधिकारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करें – मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के जबलपुर आगमन पर मध्य प्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने अपनी मांगों के संबंध में मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रजनीश दुबे संभागीय अध्यक्ष डीएस वृक्षलिया जिला शाखा अध्यक्ष एसके बांदेल रजनीश तिवारी, एस डी गुप्ता जीपी मांझी एवं अन्य सदस्यों ने मंत्री से कृषि विभाग के विस्तार अधिकारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का आग्रह किया।

कोरोना समय में कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी लगातार किसानों के संपर्क में रहकर शासकीय दायित्व एवं किसानों को तकनीकी जानकारी देते रहे साथ ही धान गेहूं खरीदी के कामों में अपनी सहभागिता प्रस्तुत करते रहे। विभागीय कर्मचारियों को कोरोनावारियर्स मानते हुए इनको वरीयता के आधार पर कोविड-19 लगाने में प्राथमिकता देने की मांग भी की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि मंत्री श्री पटेल ने आगामी 28 फरवरी को होशंगाबाद में आयोजित संघ के आयोजन में विस्तार से बात करने का आश्वासन दिया एवं विसंगतियों के निराकरण का भी आश्वासन दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें