Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम जिले में खाद की सतत आपूर्ति

29 नवम्बर 2022, रतलाम: रतलाम जिले में खाद की सतत आपूर्ति – कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में खाद की सतत आपूर्ति की जा रही है। अभी तक जिले में कुल 26 हजार मेट्रिक खाद की आपूर्ति सहकारी क्षेत्र से की जा चुकी है। माह नवंबर के यूरिया 14 हजार लक्ष्य के विरुद्ध 14 हजार 200 मेट्रिक टन यूरिया खाद की आपूर्ति की जा चुकी है। 26 नवंबर को भी यूरिया की रेक प्राप्त हुई, जिससे सहकारी क्षेत्र में 1 हजार मेट्रिक टन यूरिया खाद की आपूर्ति की गई।

बीते शनिवार तक 26 हजार 500 मेट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है।किसानों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए 28 केंद्रों से कालातीत किसानों को नगद में खाद विक्रय किया जा रहा है। आगामी दिवस में एनएफएल की रेक आना प्रस्तावित है, जिससे किसानों को खाद की 1 हजार टन की आपूर्ति की जाएगी। जिले में शनिवार की स्थिति में 2 हजार 700 मेट्रिक टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। किसानों को सुगमतापूर्वक खाद का वितरण किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें