Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजाब मे पहली बार बनाई जा रही कृषि नीति; जनता से मांगे सुझाव

24 मार्च 2023, पंजाब: पंजाब मे पहली बार बनाई जा रही कृषि नीति; जनता से मांगे सुझाव – कृषि प्रधान राज्य पंजाब के किसानों की समस्याओं को हल करने और कृषि को लाभ का उद्यम बनाने के लिए, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पंजाब में पहली बार बनाई जा रही कृषि नीति के लिए आम जनता से सुझाव मांगे हैं।

कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मीडिया को बताया कि किसानों को कर्ज मुक्त बनाने और किसानों को नवीन तकनीक अपनाने के लिए कृषि नीति तैयार करने का निर्णय लिया गया है। इस सिलसिले में पंजाब के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री ने सरकार-किसान मिलनी का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि नीति में किसानों की प्रतिक्रिया को शामिल करने के लिए 31 मार्च, 2023 तक आम जनता और विशेष रूप से किसानों, एफपीओ समूहों, स्वयं सहायता समूह, किसान संघ और कृषि औद्योगिक संघ से सुझाव मांगे हैं।

कृषि मंत्री ने प्रदेश के निवासियों से अपने सुझाव देने की अपील की है ताकि उन्हें नीति का हिस्सा बनाया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (23 मार्च 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )