Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रगति रैली में करीब 334 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास

17 मई 2022, चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रगति रैली में करीब 334 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नई अनाज मंडी जगाधरी में हरियाणा प्रगति रैली को सम्बोधित किया और इस मौके पर उन्होंने 334 करोड़ रुपये के 7 विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हथनीकुंड बैराज सर्कल जगाधरी द्वारा यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में 288 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से आर.डी. 1000 से आर.डी. 60420 तक बनाई जाने वाली पैरलल लाईनड चैनल तथा आर.डी.0 से आर.डी. 68220 तक पश्चिमी जमना कैनाल एम.एल.एल. की रिमॉडलिंग के कार्य का शिलान्यास किया।

उन्होंने आयुष विभाग यमुनानगर द्वारा 33.08 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई रादौर विधानसभा क्षेत्र के गांव टोपरा खुर्द में राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पैंसरी की ईमारत, आयुष विभाग यमुनानगर द्वारा 33.08 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव कलेसर में राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पैंसरी की ईमारत, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) नारायणगढ़ डिविजन द्वारा 667.69 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए लौहगढ़ गुरुद्वारा के नजदीक लौहगढ़ क्रैक के ऊपर 4 स्पैन के उच्च स्तरीय पुल, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग ) नारायणगढ़ डिविजन द्वारा 715.00 लाख रुपये की लागत से सढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव भगवानपुर से लौहगढ़ साहिब गुरुद्वारा तक की लिंक सडक़ मार्ग, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) नारायणगढ डिविजन द्वारा 1992.12 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए सढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बिलासपुर में उपमंडल अधिकारी सिविल कॉम्पलैक्स का उद्घाटन किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके अतिरिक्त श्री मनोहर लाल ने लोक निर्माण विभाग नारायणगढ डिविजन द्वारा 1024.77 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए बिलासपुर में उपमण्डल अधिकारी सिविल कॉम्पलैक्स में आवासीय परिसर तथा जिमखाना क्लब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण जगाधरी-यमुनानगर द्वारा यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में 83.66 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए बैडमिंटन हॉल व अस्थाई बैंकट हॉल का उद्घाटन भी किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के 12 लाभार्थियों को 14 लाख 80 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए, जिनमें पशुलपालन विभाग द्वारा दूधारु पशुओं के ऋण के लिए 4 लाभपात्रों को, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम 3 लाभ पात्रों को, हरियाणा महिला विकास निगम के 5 लाभ पात्रों को ऋण वितरित के स्वीकृति पत्र दिए।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 12 लाभार्थियों को बुढ़ापा सम्मान भत्ता योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि जिनकी आयु दस्तावेजो के अनुसार 60 वर्ष हो जाती है उनकी बिना किसी आवेदन के ही प्रो-एक्टिव योजना के तहत अपने आप पैंशन लग जाती है। इसके अतिरिक्त 15 योग्य परिवारों के नए राशन कार्ड भी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने कर कमलो से प्रदान किए। यह राशन कार्ड भी बिना किसी आवेदन के बनाए गए हैं ।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल, सांसद श्री रत्तन लाल कटारिया, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर श्री मदन चौहान सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।