Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत ने किया नए जिलों का उद्घाटन : अब राज्य में 50 जिले -10 संभाग

07 अगस्त 2023, जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत ने किया नए जिलों का उद्घाटन : अब राज्य में 50 जिले -10 संभाग – राजस्थान में 19 नए जिले और तीन संभागों का आज उद्घाटन हो गया। नए जिला मुख्यालय पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। सीएम अशोक गहलोत बिरला ऑडिटोरियम में वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंस) के जरिए नए जिलों के उद्घाटन समारोह से जुड़े। सीएम गहलोत ने नए जिलों के उद्घाटन से पहले हवन किया।

राजस्व मंत्री रामलाल जाट भी वीसी के जरिए नए जिलों के उद्घाटन समारोहों में जुड़े। सरकार ने कल 19 नए जिलों और तीन नए संभागों के नोटिफिकेशन जारी कर दिए। गजट नोटिफिकेशन के बाद अब प्रदेश में 50 नए जिले और 10 संभाग हो गए हैं।

पहले 33 जिले और सात संभाग थे। 19 नए जिलों की घोषणा की थी। जयपुर और जोधपुर जिले पहले से थे। वास्तव में नए जिले 17 ही बने हैं। जिलों की घोषणा के वक्त जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण बनाने की घोषणा की थी। विरोध के बाद जयपुर, जोधपुर जिलों के नाम बरकरार रखते हुए जयपुर ग्रामीण और जोधपुर ग्रामीण नए जिले बना दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ये नए जिले : अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, केकड़ी, जयपुर ग्रामीण, दूदू, कोटपूतली-बहरोड़, नीम का थाना, खैरथल-तिजारा, सांचौर, डीडवाना-कुचामन, शाहपुरा, जोधपुर ग्रामीण, फलोदी, सलूंबर, गंगापुरसिटी, डीग।जयपुर और जयपुर ग्रामीण दोनों का मुख्यालय जयपुर रहेगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जयपुर ग्रामीण और जयपुर दोनों जिलों के मुख्यालय जयपुर में ही रहेंगे। जोधपुर और जोधपुर ग्रामीण, दोनों जिलों के मुख्यालय जोधपुर में ही रहेंगे। डीडवाना-कुचामन का मुख्यालय डीडवाना, कोटपूतली-बहरोड़ का मुख्यालय कोटपूतली-बहरोड़ ही रखा है। खैरथल-तिजारा जिले का मुख्यालय खैरथल होगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )