Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देश में रबी बुवाई 571 लाख हेक्टेयर से अधिक

नई दिल्ली। देश में रबी फसलों का रकबा गत वर्ष अब तक हुई बोनी को पार कर गया है। देश में अब तक गेहूं का रकबा 297 लाख हेक्टेयर हो गया है तथा कुल बोनी 571.84 लाख हेक्टेयर में हो गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 536.35 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी। अर्थात् अब तक 35.9 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में बोनी हुई है।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि चालू रबी सीजन में बुवाई बेहतर होगी तथा उत्पादन भी अच्छा होने की उम्मीद है। इस साल अच्छी और देर तक बारिश होने के कारण खेतों में नमी होने का सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को मिला है। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में गेहूं की बुआई रकबा 297.02 लाख हेक्टेयर हो गया है। जबकि गत वर्ष अब तक 270.93 हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। रबी में गेहूं का सामान्य रकबा 305.58 लाख हेक्टेयर माना जा रहा है। जबकि लक्ष्य 317 लाख हेक्टेयर से अधिक रखा गया है।

गेहूं के रकबे में बढ़ोतरी में वजह मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में बुआई पिछले साल से अधिक होना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गेहूं की तरह दूसरी फसलों की भी बुआई पिछले साल की अपेक्षा बेहतर दिखाई दे रही है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक चालू रबी सीजन में अभी तक धान का रकबा 13.90 लाख हेक्टेयर पहुंच चुका है। दलहन फसलों की भी बुआई 140.13 लाख हेक्टेयर हो गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 136.83 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसी प्रकार मोटे अनाजों का रकबा 46.66 लाख हेक्टेयर पहुंच चुका है। जो गत वर्ष 42.12 लाख हेक्टेयर था।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
देश में बुवाई स्थिति 27 दिसम्बर तक (लाख हे. में)
फसल           बुवाई
इस वर्ष गत वर्ष 
2019-202018-19
गेहूं297.02270.75
धान13.911.93
दलहन140.13136.83
मोटे अनाज46.6642.12
तिलहन74.1274.72
कुल571.82536.35

तिलहन फसलों की बुआई 74.12 लाख हेक्टेयर में हुई है। जो गत वर्ष अब तक 74.72 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। कुल रबी फसलों की बुआई का रकबा इस साल 571.84 लाख हेक्टेयर पहुंच चुका है।