Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा में अमानक बीज बेचने पर चार दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त

17 सितम्बर 2022, रीवा: रीवा में अमानक बीज बेचने पर चार दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त – कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देशों के अनुसार कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खाद और बीज की दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। खाद और बीज के नमूने लेकर जांच के लिए लगातार भेजे जा रहे हैं। जांच में चार दुकानों के बीज के नमूने अमानक पाए गए। इन दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त करने की की कार्यवाही की गई है।    

इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि रामगोपाल गुप्ता मनगवां की दुकान से लिए गए बीज जांच में अमानक पाए गए। इसी तरह पटेल कृषि सेवा केन्द्र जवा, लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी अतरैला तथा पाठक बीज भंडार डढ़िया विकासखण्ड सिरमौर की दुकानों से लिए गए बीज के नमूनों की जांच कुठुलिया प्रयोगशाला से कराई गई। जांच में इन सभी दुकानों के बीज अमानक पाए गए। इस संबंध में कारण बताओ नोटिस देने पर दुकानदारों द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया जिसके कारण इन सभी दुकानदारों के बीज लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही बीज अधिनियम 1966 के तहत की गई है।

महत्वपूर्ण खबर: बकरी पालन और जैविक खेती कर युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्त्रोत – टीवी रिपोर्टर हिमांशु विश्वकर्मा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें