Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को शैक्षणिक भ्रमण में बताई खेती की नई तकनीक

25 फरवरी 2023, बड़वानी: किसानों को शैक्षणिक भ्रमण में बताई खेती की नई तकनीक – नीति आयोग आकांक्षी जिला परियोजना अंतर्गत आई.टी.सी मिशन सुनहरा कल और सीपा संस्था के सहयोग से जिले में एक दिवसीय कृषक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम गत दिनों आयोजित किया गया। जिसमें बड़वानी, ठीकरी, राजपुर एवं पाटी ब्लॉक के किसानों को ग्राम खेड़ी ब्लॉक निवाली में मियाबाकी पद्धति से तैयार सौ वर्ग मीटर का जंगल, पलसूद में सौलर पंप, जुलवानिया में मछली पालन केंद्र, आरएएस टैंक व तालाब का भ्रमण, राजपुर में पॉली हाउस तथा नंदगांव रालामंडल में जैविक खेती का भ्रमण कराया गया। इसमें किसानों को बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत, सोया टॉनिक, पांच पत्ती काढ़ा, दशपर्णी अर्क, निमास्त्र, ब्रम्हास्त्र व जैविक चटनी बनाने की विधि की पूर्ण जानकारी दी।

जैविक खाद में गोबर खाद, केंचुआ खाद, गोबर गैस संयंत्र, ओजोला की जानकारी के साथ आम, सुरजना, अमरूद, नींबू, हल्दी, प्याज, नेपियर घास की बहुमंजिला खेती के अलावा गेहूं व चने की उन्नत व जैविक तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गयी। पॉलीहाउस में तैयार नर्सरी जिसमें बैंगन, ककड़ी, करेला, गिलकी, मिर्च, टमाटर तरबूज व खरबूज की रौप पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई, ताकि किसान अपनी खेती में नवीन तकनीक व व्यवसाय को अपनाकर अधिक आय अर्जित कर सके।

इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के साथ पशुपालन, मतस्य पालन, कृषि व उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजना के बारे में जानकारी भी दी गयी। भ्रमण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एस. के. बड़ोदिया एवं उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. डी. के. जैन, 16 गांवों के 67 किसानों के साथ सिपा संस्था से श्री संदीप मोहबे,श्री विजय पटेल, प्रगतिशील किसान श्री घमंडी मुलेवा, श्री संजीव कुशवाह, श्री अर्पित साहू व श्री अशोक कुमार गोयल उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (24 फरवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )