Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने किया डबल लॉक केन्द्रों एवं सहकारी समितियों का आकस्मिक निरीक्षण

14 नवम्बर 2022, बुरहानपुर: कलेक्टर ने किया डबल लॉक केन्द्रों एवं सहकारी समितियों का आकस्मिक निरीक्षण – बुरहानपुर जिले में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से गत दिनों कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने बुरहानपुर एवं तुकईथड डबल लॉक केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डबल लॉक केन्द्रों पर उपलब्ध यूरिया, डीएपी, म्युरेट ऑफ पोटाश , भंडारण , डबल लॉक केन्द्रों पर तैनात निजी उर्वरक विक्रेता एवं खाद प्राप्त कर रहे किसानों से भी चर्चा की।

कलेक्टर ने डबल लॉक केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पडे़ एवं उर्वरक वितरण सुचारू रूप से किया जाये। उन्होंने दर्यापुर एवं सिरपुर की सहकारी समितियों का निरीक्षण करते हुए समितियों में उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण की जानकारी ली एवं समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि, उर्वरक किसानों को समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर कृषि उप संचालक श्री एम.एस. देवके, जिला विपणन अधिकारी श्री रोहित श्रीवास्तव, सहकारिता निरीक्षक श्री ललीत भावसार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बी.एस.सोलंकी एवं श्री जे.एस. चौहान सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (12 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )