Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

1980 से प्रगति पथ पर चौबितकर कृषि केंद्र

chaubitkar

23 फरवरी 2023,  छिंदवाड़ा ।  1980 से प्रगति पथ पर चौबितकर कृषि केंद्र – जिले के प्रगतिशील कृषक एवं सरपंच रहे स्व. भैय्या जी चौबितकर के पुत्र श्री विंदेश्वर चौबितकर (भाऊ) ने 1980 में चौबितकर कृषि केंद्र की स्थापना छिंदवाड़ा शहर में की, संस्था को जिले में पहला कृषि केंद्र का भी दर्जा प्राप्त है। वर्तमान में 70 वर्षीय श्री विंदेश्वर चौबितकर ग्राम खेरवाड़ा एवं चंदनगांव में अपनी पैतृक भूमि को संभालते हुए सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। कृषि केंद्र के व्यवसाय को उनके पुत्र श्री लवलेश एवं श्री खुशनेन्द्र (गोलू) संभालते हैं। बी.कॉम. तक शिक्षित श्री लवलेश अपनी 24 वर्ष की आयु से व्यवसाय में सहयोग कर रहे हैं। कृषकों को उन्नत गुणवत्ता युक्त बीज, कीटनाशक समय पर उपलब्ध कराना संस्था की पहचान है। यहां गंगा कावेरी, नाथ सीड्स, नियो सीड्स, आर.के. सीड्स, देव एग्रो, एडवांस क्रॉप साइंस आदि कंपनियों के बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराते हैं।

भविष्य में कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छिंदवाड़ा की नई सब्जी मंडी में एक और संस्थान प्रारंभ कर कृषि आदान उपलब्ध कराएंगे। श्री विन्देश्वर चौबितकर द्वारा चार दशक पूर्व कृषि केंद्र की शुरुआत आज विशाल वृक्ष की भांति स्थापित हो गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें