राज्य कृषि समाचार (State News)

कैसे बना रहेगा हरा चारा, सालभर जानिये इस मशीन का कमाल

जीवदया गौशाला में हरा चारा वर्षभर ताजा बना रहेगा

14 सितम्बर 2022, भोपाल: कैसे बना रहेगा हरा चारा, सालभर जानिये इस मशीन का कमाल भीषण गर्मी हो या अनवरत वर्षा की स्थिति में भी भोपाल के नजदीक ग्राम सूखी सेवनिया की जीवदया गौरक्षण एवं पर्यावरण केन्द्र (गौशाला) के पशुओं को भरपूर हरा चारा मिलता है। गौरक्षण समिति अध्यक्ष श्री अशोक जैन बताते हैं कि हरा चारा काटकर उसके 50 किलो के बंडल बना कर रखते हैं। 18 से 30 किलो के एयर टाइट बंडल कोटेट पैकिंग के बनाते हैं जिनमें हवा लगने की संभावना नहीं रहती। चारा में नमी एवं ताजगी सालभर बनी रहती है। यह सब काम को आसान बनाती हैदराबाद से मंगाई मशीन जो 10.50 लाख रुपये की है। गौशाला में 22 सौ गायों के लिए मक्का, ज्वार, बाजरा का हरा चारा काटकर एकत्र किया जाता है।

कैसे बना रहेगा हरा चारा, सालभर जानिये इस मशीन का कमाल
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आधुनिक मशीन इस चारे के छोटे-छोटे टुकड़े करती एवं पानी सूख जाने के बाद पैकिंग करती है। एक दिन में 50 किलोग्राम के 300 बंडल बनाये जा सकते हैं। इन बंडलों को सुरक्षित स्थान पर रखकर अपनी आवश्यकता अनुसार सालभर उपयोग किया जाता है। मशीन संचालन में 4 व्यक्तियों की आवश्यकता रहती है। आधुनिक चारा मशीन जबसे गौशाला में आई तब से समिति को चारा का प्रबंध करने में परेशानी नहीं होती एवं पशुओं को गर्मी में भी हरा चारा भरपूर मिलता है जिससे उनका स्वास्थ्य एवं प्रजनन क्षमता बनी रहती है।

महत्वपूर्ण खबर: 6 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement