Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पारंपरिक खेती छोड़ें, करें आधुनिक उद्यानिकी की खेती

26 जून 2023, खरगोन: पारंपरिक खेती छोड़ें, करें आधुनिक उद्यानिकी की खेती – प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को पारम्परिक खेती को छोड़ आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए राज्य शासन द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना चलाई जा रही है।

उद्यानिकी उप संचालक श्री केके गिरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के कई घटक हैं , जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में केला टिश्युकल्चर, के लिए अजजा वर्ग को ड्रीप सहित 5.80 हेक्टयर तथा ड्रीप रहित 10 हेक्टयर पर अनुदान दिया जाएगा। वहीं मसाला क्षेत्र विस्तार के लिए अजा वर्ग के किसानों को 2.75 हेक्टयर, संरक्षित खेती पॉली हाउस में अजा व अजजा वर्ग को 4000-4000 वर्ग मीटर, प्लास्टिक माल्चिंग में अजा वर्ग को 5.10 हेक्टयर पर तथा पॉली हाउस में गुलाब की खेती करने के लिए अजजा वर्ग को 4000 वर्ग मीटर के लक्ष्य अनुदान देने के लिए शेष है।

योजनातंर्गत इच्छुक कृषक उद्यानिकी विभाग की एमपीएफएसटीएक पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किये जा सकते हैं। आगामी माह की पहली तारीख को संचालनालय स्तर से लॉटरी के माध्यम से हितग्राहियों का चयन किया जाना प्रस्तावित है। अधिक जानकारी के लिए कृषक अपने क्षेत्र के विकासखण्ड के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अथवा जिला उद्यानिकी कार्यालय खरगोन में संपर्क कर सकते हैं। नवीन ऑनलाइन पंजीयन कराने के लिए आवेदक को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति खसरा बी-1, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और जाति प्रमाण सहित अन्य दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें