State News (राज्य कृषि समाचार)

चम्बल फर्टिलाईजर्स ने मनाया विश्व मृदा दिवस

Share

08 दिसम्बर 2023, बेमेतरा: चम्बल फर्टिलाईजर्स ने मनाया विश्व मृदा दिवस – अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है। है। इस बार विश्व मृदा दिवस अभियान की थीम “मृदा व पानी: जीवन के एक स्रोत” रखी गई है। चम्बल फर्टिलाईजर्स द्वारा मृदा प्रबंधन में बढ़ती चुनौतियों का समाधान करने, मिट्टी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को प्रोत्साहित करके स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र और मानव कल्याण को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्तम सन्तुलित पोषण अभियान देश के 13 राज्यों में चलाया जा रहे हैं। इसी के तहत आज बेमेतरा जिले के तहसील बेरला के अंतर्गत गाँव सोढं में मृदा एवं पानी: जीवन के एक स्रोत पर फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को मृदा को स्वस्थ बनाये रखने के तरीकों तथा खेती में पानी के सदुपयोग और संचय पर जागरूक किया गया।

आज के कार्यक्रम में चम्बल फर्टिलाईजर्स के श्री सुनील बंसोड़ जी (डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर सीएफसीएल) एव श्री आशीष विक्रम सिंह जी( असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर)और दीपांशु सिंह(उत्तम कृषि सहायक ) तथा कुलदीप सिंह (उत्तम रिसर्च कोऑर्डिनेटर) ने किसानों को देश भर में चलाये जा रहे उत्तम सन्तुलित पोषण अभियान के उद्देश्य और उससे होने वाले फायदों के बारें में किसानों बताया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य

मृदा को स्वस्थ रखते हुए फसलों से अधिक उत्पादन लेना है। उन्होंने किसानो को “विश्व मृदा दिवस” पर मृदा को स्वस्थ रखने का संकल्प लेने को कहा। एक स्वस्थ मृदा से स्वस्थ भोजन का निर्माण होता है जो स्वस्थ जीवन का आधार है। आज के समय रासायनिक उर्वरक आधारित खेती, एकल फसल प्रणाली तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के उपायो का अभाव आदि के कारण मृदा स्वास्थ्य में गिरावट के साथ फसलों की उत्पादकता वृद्धि दर में ठहराव की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। मृदा स्वास्थ में सुधरा के लिए आवश्यक है कि रायायनिक उर्वरकों को जैविक स्त्रोतों, फसल अवशेषों एवं जैविक खादों के उचित संयोजन में प्रयोग किया जाए। उन्होनें किसानों को गिरते भूजल और खेती में सुक्ष्म सिचाई से होने वाले फायदों के बारें में भी बताया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सुमित सूरी जी ने क्षेत्र की रबी की मुख्य फसलों में पोषक तत्वों प्रबंधन और विभिन्न रोगों नियंत्रण की जानकारी दी। साथ ही किसानो को मृदा स्वास्थ्य एवं भूजल में हो रही गिरावट को दूर करने के लिए उचित समाधान बतायें।

कार्यक्रम का संचालन स्टेट हेड डीबीटी कोऑर्डिनेटर श्री कुणाल गोयल जी करते हुए कंपनी के उत्पादों के सही उपयोग के बारें में विस्तृत जानकारी दी। किसानो ने चम्बल फर्टिलाईजर्स के कार्यक्रम की सराहना करते हुए आशा जताई की आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहेगें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements