Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान – उन्नत पशुपालन में सर्वोच्च स्थान पर होगा राजस्थान

17 अप्रैल 2023, जयपुर: केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान – उन्नत पशुपालन में सर्वोच्च स्थान पर होगा राजस्थान – राजस्थान पशुपालन विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने कहा कि नस्ल सुधार में किये जा रहे प्रयास और राज्य सरकार की पशुपालनके क्षेत्र में चलायी जा रही योजनाओं के नतीजन आज राज्य ऊन उत्पादन में सम्पूर्ण देश में सर्वोच्च स्थान पर है। उन्होंने कहा कि विभागएवं राज्य सरकार बेहतर पशुपालन की दिशा में लगातार कार्य कर रहे है।

श्री कुणाल शनिवार को टोंक जिला स्थित अविकानगर में केंद्रीय भेड़ एवं ऊनअनुसन्धान संस्थान का दौरा कर निरीक्षण कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंनेसंस्थान द्वारा भेड़ एवं बकरी पालन की दिशा में किये जा रहे कार्यों कीसराहना करते हुए कहा कि राज्य उन्नत पशुधन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

संस्थान के निदेशक डॉ. ए. के. तोमर ने संस्थान द्वारा पशुपालकोंके लिए उन्नत नस्लीय पशुधन विकास में किये जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि देशी ऊन का उपयोग कर संस्थान द्वारा विभिन्न उत्पाद तैयार कर उनकी मार्केटिंग की जा रही है, जिससे राज्य को देशी ऊन उत्पादों के क्षेत्र में विशेष पहचान हासिल हो सके एवं भेड़ पालकोंके लिए रोजगार एवं आय के विभिन्न साधन विकसित हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस मौके पर पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. नवीन मिश्रा, डॉ. प्रकाश चंद भाटी एवं संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )