Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्राम मसनगांव में ‘वसुमता क्लस्टर कैम्प’ सम्पन्न

15 दिसम्बर 2022, हरदा: ग्राम मसनगांव में ‘वसुमता क्लस्टर कैम्प’ सम्पन्न – जिले में कृषकों की समसामयिक तकनीकी समस्याओं का एक ही छत के नीचे कृषि व कृषि से संबद्ध विभागों द्वारा त्वरित निराकरण तथा विभागों में संचालित योजनाओं के हितलाभ प्रकरण तैयार करने के लिये कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देश अनुसार ‘‘वसुमता क्लस्टर कैम्प’ आयोजित किये जा रहे हैं ।

इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम मसनगांव में कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागों द्वारा ‘वसुमता क्लस्टर कैम्प’ का आयोजन किया गया। कैम्प में 208 कृषकों ने उपस्थित होकर विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा स्थल पर ही 10 पशुपालन क्रेडिट कार्ड तैयार कर वितरित किये गये।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें