राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए बड़ी राहत! अब बदल सकेंगे उपार्जन केंद्र, स्लॉट बुकिंग में मिला संशोधन का विकल्प

03 अगस्त 2026, भोपाल: किसानों के लिए बड़ी राहत! अब बदल सकेंगे उपार्जन केंद्र, स्लॉट बुकिंग में मिला संशोधन का विकल्प – किसानों की सुविधा एवं उपार्जन केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ से बचाव के लिए स्लॉट बुकिंग व्यवस्था में संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिन किसानों ने पहले से किसी उपार्जन केन्द्र के लिए स्लॉट बुक कर लिया है और वे अपना उपार्जन केन्द्र बदलना चाहते हैं, वे पोर्टल पर उपलब्ध स्लॉट बुकिंग विंडो के माध्यम से अपने पहले से बुक किए गए स्लॉट को डिलीट कर नए उपार्जन केन्द्र के लिए पुनः स्लॉट बुक कर सकते हैं।

 मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कृषि उप संचालक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि किसान अपने पहले से बुक किए गए स्लॉट को केवल एक बार ही डिलीट कर सकेंगे। एक बार स्लॉट डिलीट करने के बाद नए उपार्जन केन्द्र के लिए पुनः स्लॉट बुक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, लेकिन यदि किसान दूसरी बार स्लॉट डिलीट करते हैं तो वे दोबारा स्लॉट बुक नहीं कर सकेंगे।

किसानों से आग्रह किया गया है कि वे उपार्जन केन्द्रों पर भीड़ से बचने के लिए आवश्यकतानुसार इस सुविधा का सावधानीपूर्वक उपयोग करें तथा अपने बुक किए गए स्लॉट के अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय पर ही उपार्जन केन्द्र पर पहुंचकर उपज का विक्रय करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture