Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जागरूकता रथ गाँव-गाँव चले

किसान 31 जुलाई तक करा सकते हैं फसल बीमा

27 जुलाई 2022, भोपाल । जागरूकता रथ गाँव-गाँव चले – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत मौसम खरीफ 2022 की फसलों का बीमा किसान भाई 31 जुलाई तक करा सकते हैं। ऋणी व अऋणी कृषक सम्बंधित बैंकों में 31 जुलाई तक अपनी फसल का बीमा करा कर योजना में सम्मिलित हो सकते हैं। इस सम्बन्ध में राज्य के कृषकों में फसल बीमा के प्रति जागरूकता लाने व प्रचार-प्रसार के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रचार रथों को सारे जिलों में रवाना किया गया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 मौसम खरीफ एवं रबी के लिए क्लस्टरवार निर्धारित बीमा कम्पनियों को कार्य आदेश जारी किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम खरीफ 2022 के लिए अधिसूचित पटवारी हल्का अंतर्गत किसानों की अधिसूचित फसलों का बीमा करने के लिए बैंकों द्वारा प्रीमियम जमा किए जाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित है।
बैंकों द्वारा बीमित किसानों की प्रविष्टि के लिए भारत सरकार का फसल बीमा पोर्टल पर बैंकों द्वारा समय-सीमा में प्रविष्टि किया जाना आवश्यक है। बोई गई फसल की क्षति के समय किसानों को हानि से बचने के लिए तथा बोई जाने वाली फसल में किसान द्वारा किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया गया है, तो किसान द्वारा संबंधित बैंक से सम्पर्क कर बीमांकन की अंतिम तिथि के 2 दिवस पूर्व यानी 29 जुलाई 2022 तक बोई गई वास्तविक फसल की जानकारी बैंकों को उपलब्ध कराया जाना है।

किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ 2022 अंतर्गत प्रदेश में नेशनल क्रॉप इंश्योरेंस पोर्टल पर भू-अभिलेख के एकीकरण का कार्य किया जा रहा है। पंजीयन के समय कृषक की भूमि धारिता सम्बंधी जानकारी भू-अभिलेख के आधार पर पोर्टल में ड्रॉप डाउन पर उपलब्ध हो सकेगी। जिसमें बीमाकर्ता, बैंकर्स, कॉमन सर्विस सेन्टर, स्वयं किसान द्वारा संगत खसरा नम्बर का चयन कर पारित भूमि का बीमा किया जा सकेगा। किसानों की सुविधा को देखते हुए पंजीयन के दौरान खसरा नम्बर तथा बीमित भूमि के क्षेत्रफल की सही-सही जानकारी बैंक द्वारा पोर्टल पर दर्ज की जाना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रायसेन कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे द्वारा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस मौके पर उप संचालक कृषि श्री एनपी सुमन भी मौजूद थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

sehore11

सीहोर जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह ने फसल बीमा प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में प्रचार-प्रसार के लिए दो रथ भ्रमण करेंगे। प्रथम रथ सीहोर, श्यामपुर, आष्टा, जावर तथा दूसरा रथ इछावर, नसरूल्लागंज, रेहटी एवं बुदनी के ग्रामों में फसल बीमा योजना के लाभों की जानकारी किसानों को देंगे।

विदिशा कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने फसल बीमा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री पी.के चौकसे, सहायक संचालक कृषि श्री महेंद्र सिंह ठाकुर सहित कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

खरगोन उप संचालक कृषि श्री एम. एल. चौहान ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री पीयूष सोलंकी, श्री राधेश्याम बडोले, एनएफएसएम के तकनीकी सहायक श्री नितेश यादव, बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि श्री शुभम मंडलोई एवं श्री विनोद मोरे उपस्थित थे ।

महत्वपूर्ण खबर:नगदी फसल लेने वाले किसानों की आय हुई दोगुनी