Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छात्राओं के लिए “गांव की बेटी योजना” में आवेदन प्रारंभ

11 जनवरी 2024, भोपाल: छात्राओं के लिए “गांव की बेटी योजना” में आवेदन प्रारंभ– उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित “गाँव की बेटी योजना” एवं “प्रतिभा किरण योजना” के तहत  शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेशित छात्राओं के ऑनलाईन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर सुविधा प्रारंभ कर दी गई हैं।

विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, उच्च शिक्षा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग से संबद्ध विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेशित समस्त पात्र छात्राएं “गांव की बेटी योजना” एवं “प्रतिभा किरण योजना” के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेशित समस्त पात्र छात्राऐं भी उक्त योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगी।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें