Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विद्यार्थियो ने किया परिहार जैविक खेती फार्म का भ्रमण

29 नवम्बर 2022, आगर मालवा: विद्यार्थियो ने किया परिहार जैविक खेती फार्म का भ्रमण – परिहार एग्रो हर्बल एंड एग्रीबिजनेस फार्म ग्राम बिनायगा बडौद पर व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चौमा, जिला शाजापुर के कृषि ट्रेड के 65 छात्र- छात्राओं ने एक दिवसीय भ्रमण कर जैविक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की।

राष्ट्रीय प्रगतिशील जैविक किसान श्री राधेश्याम परिहार द्वारा फार्म पर पोषण वाटिका, वर्मी कंपोस्ट, प्याज भंडारण, गृह प्रोसेसिंग यूनिट, ग्रेडिंग प्लांट पैकेजिंग, मिनी दाल मिल आदि के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुरूप आत्मनिर्भर भारत एवं शिक्षा के बाद में खुद का व्यवसाय कैसे स्थापित करें इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नौकरी की जगह दूसरे को नौकरी दें , खुद का उद्योग स्थापित करें एवं जिले व राष्ट्र का नाम रोशन करें भ्रमण दल के विद्यार्थियों के साथ में हायर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापक श्री राकेश सक्सेना एवं श्री अजय सिंह राजपूत भी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें