Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में रबी सीजन के अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त

09 अगस्त 2023, जयपुर: राजस्थान में रबी सीजन के अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान  के किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने रबी 2022-23 में वितरित अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

श्री गहलोत की मंजूरी से ऋण अदायगी की अंतिम तिथि को 30 जून, 2023 से बढ़ाकर 31 अगस्त, 2023 अथवा ऋण लेने की दिनांक से 12 माह, जो भी पहले हो, तक बढ़ाया गया है। 

इससे किसानों को ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में चक्रवाती तूफान बिपरजोय के कारण प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति एवं नेटवर्क सुविधा बाधित होने, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं के कारण राहत प्रदान की गई है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें