Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में रबी फसलों की 90 प्रतिशत बुवाई हुई, सर्वाधिक 26 लाख हेक्टेयर से अधिक में गेंहू, अन्य की बिजाई जारी

18 दिसम्बर 2023, जयपुर: राजस्थान में रबी फसलों की 90 प्रतिशत बुवाई हुई, सर्वाधिक 26 लाख हेक्टेयर से अधिक में गेंहू, अन्य की बिजाई जारी – राजस्थान कृषि विभाग ने 15 दिसंबर 2023 तक रबी फसलों के बुआई क्षेत्रों के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। राजस्थान राज्य में रबी फसलों की बुआई अंतिम चरण पर चल रही है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में रबी सीजन की लगभग 90 प्रतिशत बुआई पूरी हो चुकी है।  प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई का टारगेट कुल 1करोड़ 17 लाख 15 हज़ार  हेक्टेयर हैं जिसमें से लगभग  1 करोड़ 5 लाख  हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई हो चुकी हैं। दलहन, तिलहन, गेहूं, समेत सभी फसलों की बुआई की इस साल स्थिति ठीक है।

रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं है। राज्य सरकार गेहूं की बुआई का विशेष ध्यान रख रही है। राज्स्थान में गेंहू की बुवाई का कुल टारगेट 31 लाख हेक्टेयर हैं जिसमें से कुल 26,55,101 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेंहू फसल की बुवाई हो चुकी हैं। इसके अलावा खाद्यान्न फसल जौ की अब तक बुवाई लक्ष्य से 117 प्रतिशत क्षेत्र में  की जा चुकी हैं। जौ के रकबे का कृषि विभाग  ने कुल लक्ष्य 3 लाख 65 हज़ार हेक्टेयर रखा था जबकि जौ  की बुवाई अब तक कुल 4 लाख 30 हज़ार हेक्येटर में हो चुकी हैं।

वही राजस्थान की प्रमुख  तिलहन फसल सरसों की बुवाई 36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो चुकी हैं जिसका कुल टारगेट 41 लाख हेक्टेयर हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके अलावा दलहन फसलों की कुल बुवाई 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की जा चुकी हैं जिसका कुल टारगेट 21 लाख 40 हज़ार  हेक्टेयर हैं। वही वर्तमान में चना फसल के रकबे की बुवाई लगभग  19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की जा चुकी हैं जिसका कुल टारगेट 21 लाख हेक्टेयर है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
रबी फसल के रकबे की सूची
फसलेंरबी फसल (2023-24 ) लक्ष्य   रबी फसल 2023-24 का बुवाई क्षेत्र प्रतिशत
गेंहू3100000265510185.65
जौ365000430308117.89
कुल अनाज (अ)3465000308540989.04
चना2100000189975890.46
रबी दाले400003995699.86
कुल दलहनी फसलें (ब)2140000193971490.64
कुल खाद्यान्न (अ+ब)5605000502512389.65
सरसों4100000358929387.54
तारामीरा24000013692957.05
अलसी200001673483.67
कुल तिलहनी फसलें (स)4360000374295685.85
कुल अन्य फसलें (द)1750000171029697.73
कुल बुवाई क्षेत्र (अ+स+ब+द)117150001047837589.44

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)