Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डॉ. सिंह बीएयू सबौर के निदेशक (अनुसंधान) बने

14 जुलाई 2023, पटना: डॉ. सिंह बीएयू सबौर के निदेशक (अनुसंधान) बने – पटना के जाने-माने शस्य वैज्ञानिक डॉ. ए. के. सिंह ने 12 जुलाई  को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में निदेशक (अनुसंधान) का कार्यभार संभाला | कृषि विशेषज्ञ के रूप में उनके पास 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है।  डॉ. सिंह इससे पूर्व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना;  एनबीपीजीआर, क्षेत्रीय केन्द्र, श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर); फसल अनुसंधान कार्यक्रम, पूसा, बिहार आदि स्थानों में भी शस्य वैज्ञानिक के रूप में अपनी अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे चुके हैं | राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय विभिन्न शोध पत्रिकाओं में उनका योगदान है: 150 शोध पत्र , 09 पुस्तकें, 200 अन्य प्रकाशन (61 पुस्तक अध्याय, 78 लोकप्रिय लेख, 59 सम्मेलन सार आदि |

डॉ. सिंह ने वर्षा आधारित और सिंचित स्थितियों के लिए स्वर्ण सुरक्षा और स्वर्ण गौरव नामक फाबा बीन की दो किस्में विकसित की हैं, जिससे पूर्वी भारत के बहुत से किसान एवं अन्य हितधारक लाभान्वित हो रहे हैं।  उन्हें हिंदी में सर्वश्रेष्ठ तकनीकी पुस्तक के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा गौरव पुरस्कार, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी हिंदी पत्रिका पुरस्कार (मुख्य संपादक के रूप में) जैसे कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है |

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile