Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में आसानी से मिल रही हैं सस्ती जेनेरिक दवाएं

शासकीय चिकित्सकों को अनिवार्य किया गया है जेनेरिक दवाएं लिखना

12 अप्रैल 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में आसानी से मिल रही हैं सस्ती जेनेरिक दवाएं – छत्तीसगढ़ में आमनागरिकों को सस्ती जेनेरिक दवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही है। राज्य शासन की श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के जरिये 53 लाख से अधिक नागरिकों को सस्ती दवाओं से लोगों को काफी राहत मिली है। राज्य के सभी नगरीय निकायों में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत जेनेरिक दवाओं की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाईयों पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। योजना से अब तक 155.54 करोड़ रूपए एम.आर.पी. की दवाईयों के विक्रय पर 96 करोड़ 20 लाख रूपए की छूट जरूरतमंद लोगों को दी गई है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना 20 अक्टूबर 2021 से शुरू की गई है। योजना के तहत राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों में 195 श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोले गये हैं। शासकीय चिकित्सकों को अस्पताल में इलाज हेतु आने वाले मरीजों को जेनेरिक दवाई लिखना अनिवार्य किया गया है। धनवंतरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के अंतर्गत संचालित दुकानों में रायपुर जिले में 20, दुर्ग में 19, बिलासपुर में 10, जांजगीर-चांपा में 9, रायगढ़, और बेमेतरा में 8-8, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी में 7-7, बालोद, कोरबा, कांकेर, सक्ती, सूरजपुर, महासमुंद और कबीरधाम में 6-6, राजनांदगांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, दंतेवाड़ा, जशपुर और बलरामपुर में 5-5, मंुगेली, गरियाबंद और सरगुजा में 4-4, कोण्डागांव, सुकमा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बस्तर और बीजापुर में 3-3, कोरिया और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 2-2, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ और नारायणपुर में 1-1 श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ तुवर दाल के जीआई टैग से किसानों की आय बढ़ेगी : श्री बिलैया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें