Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

तुवर दाल के जीआई टैग से किसानों की आय बढ़ेगी : श्री बिलैया

27  मार्च 2023, नर्मदापुरम ।  तुवर दाल के जीआई टैग से किसानों की आय बढ़ेगी : श्री बिलैया – चिन्नौर चावल के बाद मध्य प्रदेश में और भी फसलों के भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं।  इसी कड़ी में जिले के पिपरिया क्षेत्र में उगाई जाने वाली अरहर (तुअर) दाल अपने स्वाद, सुगंध, पौष्टिकता के लिए विशेष स्थान रखने के कारण है कृषि विभाग ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत वैज्ञानिक, उत्पादक कृषकों, व्यवसायियों की कार्यशाला कृषि उपज मंडी परिसर पिपरिया में आयोजित की।  संभाग स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त संचालक कृषि भोपाल एवं नर्मदापुरम श्री बी. एल. बिलैया ने सम्बोधित करते हुए इस आयोजन को मील का पत्थर बताया। पिपरिया क्षेत्र के कृषकों एवं दाल प्रसंस्करण से जुड़े व्यक्तियों को तुअर का अच्छा दाम मिलने से क्षेत्र की आर्थिक तरक्की होगी। जीआई टैग प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जोरों से करनी चाहिए।

कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक डॉ. मेघा दुबे, नर्मदापुरम के उप संचालक कृषि श्री जे.आर. हेडाऊ, बैतूल के उप संचालक कृषि श्री आर.जी. रजक, जीआई टैग के विशेषज्ञ श्री बलराम सिंह, जिला दिशा निगरानी समिति सदस्य श्री अरविंद राय, ग्रैन सीड एंड दाल मर्चेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री मनोहर दुदानी,नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल गांगूला,युवा व्यापारी संघ के सचिव श्री संजीव नवीरा, कृषि उपज मंडी सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह राठौड़ एवं हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम जिलों के कृषक उपस्थिति थे।

जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें