राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन बेचने हेतु 20 अक्टूबर तक पंजीयन कराएं किसान

02 अक्टूबर 2024, झाबुआ: सोयाबीन बेचने हेतु 20 अक्टूबर तक पंजीयन कराएं किसान – कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार एसडीएम श्री तरुण जैन की अध्यक्षता में किसान संघ, पंजीयन कर्ता समिति, अनुभाग स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक में  किसानों के सोयाबीन पंजीयन मानक गुणवत्ता युक्त सोयाबीन बेचने एवं  किसानों  से व्यवहारिक समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करवाने के लिए किसान संघ से सहयोग का  आह्वान किया है। अनुभाग थांदला क्षेत्र में अंतर्गत पंजीयन केंद्र विपणन सहकारी संस्था थांदला, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था खवासा, आदिम जाति सहकारी संस्था द्वारा पंजीयन किसानों का पंजीयन कार्य किया जा रहा है ।

इसके अलावा एमपी ऑनलाइन , सीएससी सेंटर आदि के माध्यम से सोयाबीन का पंजीयन करवा सकते हैं। किसान स्वयं भी किसान ऐप के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। खसरे से संबंधित आ रही समस्याओं को दुरुस्त करने के लिए किसान सीधे पटवारी से संपर्क करने का निराकरण करवा सकते हैं। पंजीयन होने पर ही किसान सोयाबीन उपार्जन केन्द्रों पर बेच सकेंगे।

बैठक में उप  संचालक कृषि एवं किसान कल्याण श्री नगीन रावत, जिला आपूर्ति अधिकारी अधिकारी श्री संजय पाटिल, उपखंड स्तरीय उपार्जन समिति के सदस्य, सचिव श्री सुरेश तोमर, श्री गंगाराम चौहान, श्री पार सिंह मुनिया, सहकारिता निरीक्षक उपस्थित थे ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement