Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में भागीदारी

20 दिसम्बर 2022, छिंदवाड़ा ।  मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में भागीदारी – जबलपुर संभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का कार्यक्रम जिले के बिछुआ विकासखंड में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों को लाभ पत्रक बांटे।  सम्मेलन में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती, जैविक खेती से उत्पादित अनाज एवं अन्य उत्पादों पर प्रदर्शनी लगाई गई थी।  कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेंद्र नारायण ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।  इस दौरान उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह ने इस दिशा में जिले में किए जा रहे कार्यों पर जानकारी दी। प्रदर्शनी में उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती प्राची कौतू भी उपस्थित थीं।

महत्वपूर्ण खबर:उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित