Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री सूक्ष्म लघु उद्योग योजना के तहत 4 नवंबर को कार्यशाला आयोजित

02 नवम्बर 2022, बुरहानपुर: प्रधानमंत्री सूक्ष्म लघु उद्योग योजना के तहत 4 नवंबर को कार्यशाला आयोजित – प्रधानमंत्री सूक्ष्म लघु उद्योग योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में 4 नवम्बर, 2022 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित की जायेगी। यह जानकारी उद्यान उप संचालक श्री आर.एन.एस.तोमर ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में केला चिप्स, केला पाउडर के साथ-साथ राइस मील, आटा मील, पापड़ उद्योग, पास्ता उद्योग, आटा चक्की, मसाला चक्की, नमकीन उद्योग, राइस अपग्रेडेशन या कोई भी उद्योग जैसे टोमैटो केचप, टोमैटो चटनी, टोमैटो ड्राई पावडर इत्यादि की जानकारी दी जाएगी।

टोमैटो सॉस मिर्च उत्पाद – चिली सॉस, चिली ड्रायर, चिली पावडर। नींबू के उत्पाद – नींबू आचार, नींबू स्वास, नींबू मरमेलैंड।अमरूद उत्पाद-अमरूद जैम, अमरूद जैली।प्याज के उत्पाद – डीहाईड्रैट ऑनियन, ऑनियन पाउडर।हल्दी पाउडर – अदरक की सोठ, पेस्ट। आटा मील – आटा ब्रांडिग, आटा चक्की, ब्रेड उद्योग, टोस उद्योग। मसाला चक्की – गीला मसाला पीसने वाली चक्की, गीली उड़द दाल पीसने वाली चक्की। पापड़ उद्योग-नमकीन उद्योग, ऑयल एक्सट्रेक्सन नमकीन, स्नैक्स, चिप्स, बिस्कुट, नूडल्स और इंस्टेंट नूडल्स, एडिबल नट्स प्रसंस्करण और पैकेज, पान मसाला उद्योग, डायबिटिक फूड और मसाला उद्योग आदि एवं अन्य उद्योग लगाने के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म लघु उद्योग के तहत कुल लागत का 35 प्रतिशत अनुदान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से उद्योग लगाने पर अधिकतम 10 लाख का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं ।

उपरोक्तानुसार यूनिट लगाने हेतु के ईच्छुक कृषक/उद्यमियों को कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा उत्पाद उत्पादन से लेकर उत्पाद के मार्केटिंग तक की जानकारी दी जायेगी। जिले के ईच्छुक कृषक/उद्यमियों कार्यशाला में आपना आधार कार्ड, पेनकार्ड, बैंक पासबुक एवं जमीन के दस्तावेज की छायाप्रति लेकर उपस्थित होकर योजना का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ग्रा. उ. वी. अधि. श्री ओम प्रकाश पाटिल मो.नं. 99267-05256, ग्रा. उ. वी. अधि. श्री अखिलेश पटेल मो.नं. 70898-26893 एवं ग्रा. उ. वि . अधि. श्री अभिषेक पटेल से मो.नं. 97526-92467 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )